
- हाथ और अंगुलियों को नापिए: जिनके हाथ शरीर के आकार की तुलना में छोटे होते हैं उनके संबंध में कहा जाता है कि वे फुर्तीले होते हैं तथा इस संबंध में अधिक नहीं सोचते हैं कि करना क्या है। बड़े हाथों वाले विचारशील और धीमे काम करने वाले होते हैं।
- ध्यान रहे कि यह शरीर की तुलना में है। यदि आप लंबे हैं (2.4 मी), तब आपके हाथ तो चार वर्ष के बच्चे से बड़े ही होंगे। यह सब सानुपातिक है।
- और हाँ, लंबी अंगुलियाँ सुसंस्कृत, सुंदरता एवं कोमलता के साथ व्यग्रता की निशानी भी हो सकती हैं। छोटी अंगुलियाँ उनकी होती हैं जो व्यग्र, कामुक एवं सृजनशील होते हैं।
- दूसरी ओर लंबे नखों का अर्थ है कि आप दयावान हैं और रहस्यों के उत्तम रखवाले हैं। छोटे नाखूनों का अर्थ है कि आप छिद्रान्वेषी एवं व्यंग्यात्मक हैं। यदि वे बादाम के आकार के हैं तब आप मृदु एवं व्यवहार कुशल हैं।
सलाह
- स्वीकार कर लीजिये कि हस्तरेखाओं का अध्ययन सदैव सही नहीं होता है। भविष्य-वाचन को अपने जीवन और निर्णयों को प्रभावित मत करने दीजिये; अपितु आपके प्रयास एवं दृढ़ता ही आपको जीवन में सफल होने में सहयोग करेंगी।
- सुनिश्चित करिए कि जहां पर आप हस्तरेखाएँ देखें वह स्थान अच्छी तरह से प्रकाशित हो क्योंकि अंधकार में हस्तरेखाएँ ठीक से नहीं पढ़ी जा सकती हैं।
- सब चीजों पर विश्वास मत करिए। चाहे जो भी हो आप अपने निर्णय स्वयं ले सकते हैं।
- हस्तरेखाएँ पढ़ते समय लोगों को आकलन मत करिए।
- पतली और छिछली रेखाओं पर ध्यान मत दीजिये। केवल चार मुख्य रेखाओं का अध्ययन करिए। अन्य रेखाओं पर ध्यान देने से आपको भ्रांति हो सकती है। ये रेखाएँ किसी अनुभवी व्यक्ति के लिए छोड़ दीजिये।
- हस्तरेखाओं का अध्ययन सदैव सही नहीं होता है।
- अपनी बच्चों की रेखा को देखिये। दाहिने हाथ की मुट्ठी बाँधिए। हाथ के बाहरी ओर देखिये, कनिष्ठिका की ओर। जितनी रेखाएँ होंगी आपके उतने ही बच्चे होंगे (हथेली को अंगुली से जोड़ने वाली रेखा बच्चों की रेखा में नहीं गिनी जाएगी)। वैसे आपके कितने बच्चे होंगे यह तो निर्भर करेगा आपकी व्यक्तिगत पसंद पर, परिवार नियंत्रण विधि पर तथा आपके किसी से मिलन अथवा विछोह पर।
- आगे और पीछे से हाथ की संरचना देखें। कोमल हाथ संवेदनशीलता एवं सभ्यता के द्योतक होते हैं जबकि कठोर हाथ शुष्क प्रकृति के द्योतक होते हैं।
- जैसे जैसे आप जीवन में आगे बढ़ते हैं वैसे वैसे हाथों की रेखाएँ परिवर्तित होती जाती हैं, अतः यह कहा जाता है कि हस्तरेखाओं के अध्ययन से यह तो बताया जा सकता है कि भूतकाल में क्या हुआ था परंतु भविष्य बताना संभव नहीं है।
- किसी की भी हस्तरेखाओं का अध्ययन उसकी अनुमति से ही करें।
- उसको सरल एवं मधुर ही रखिए।
चेतावनी
ध्यान रहे कि हस्तरेखा अध्ययन केवल मनोरंजन के लिए है तथा मनोवैज्ञानिक लक्षणों एवं हाथ की आकृति में पारस्परिक सम्बन्ध का कोई प्रामाणिक सबूत नहीं है।आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसके साथ ही, ऐसे और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यदि आप किसी की हस्तरेखाओं का अध्ययन करने जा ही रहे हैं तो उसको हलका-फुलका ही रखिए। ऐसे कुछ भयानक भविष्यकथन मत करिए कि वे अपने जीवन के लिए चिंतित हो जाएँ; आपको ऐसा कुछ बहुत अधिक नहीं मालूम है। कोई भी हस्तरेखाओं के संबंध में असंदिग्ध नहीं है अतः ऐसा कोई भविष्यकथन मत करिए जिसके कारण कोई स्वयं को हानि पहुंचा ले अथवा उसका जीवन नष्ट हो जाये।



















